फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   पैरा कमांडो की हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

पैरा ग्लाइडिंग की ट्रेनिंग लेते वक्त हुआ ऐसा हादसा कि गांव में पसर गया मातम..

Fri, 23 Mar 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Fri, 23 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पैरा कमांडो की हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम
sunil - फोटो : अमर उजाला

पलवल के गांव गहलब निवासी एक पैरा कमांडो की पैरा ग्लाइडिंग की ट्रेनिंग लेते समय पैराशूट न खुलने और जमीन पर आ गिरने से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से उनके परिवार और गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन


फिलहाल उनका पार्थिव शरीर आगरा (यूपी) जिले में है। शनिवार सुबह करीब दस बजे पार्थिव शरीर गांव में पहुंचेगा और उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गहलब गांव निवासी नारायण सहरावत के बेटे सुनील सहरावत (25) साल 2012 में फौज में भर्ती हुए थे। सुनील पैरा कमांडो के पद पर तैनात थे। वह पैरा ग्लाइडिंग की ट्रेनिंग ले रहे थे।
विज्ञापन


शुक्त्रस्वार सुबह आगर में हैलीकॉप्टर से कूदते समय उनका पैराशूट नहीं खुल पाया और वह जमीन पर आ गिरे। साथी फौजियों ने उन्हें फौरन अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण दिनेश सहरावत का कहना है कि सुनील बड़े ही मिलनसार और सुशील स्वभाव के थे। गांव में उनकी एक अलग पहचान थी। उधर उनकी मौत की खबर से गांव व उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

परिवार और ग्रामीणों को अब उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन की प्रतीक्षा है। पार्थिव शरीर शनिवार सुबह जिले में पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed