फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   114 cases registered for burning and selling firecrackers, 141 named

पटाखे जलाने और बेचने पर 114 केस दर्ज, 141 नामजद

Sat, 06 Nov 2021 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
114 cases registered for burning and selling firecrackers, 141 named
पनोएडा। दिवाली पर पटाखे बेचने और जलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर शनिवार को 114 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 141 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर पटाखा जलाने और बेचते हुए दिखने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, दिवाली पर आतिशबाजी की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रदूषण के कारण इस बार पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस भी जारी नहीं किए थे, लेकिन लोगों ने घर व दुकान से चोरी-छिपे खूब पटाखे बेचे। इस संबंध में एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी ने एनसीआर में पटाखे जलाने और बेचने पर पूरी तरह रोक लगा रखी है, इसलिए लाइसेंस भी जारी नहीं किए गए थे। पटाखे जलाने व बेचने वाले लोगों को चिह्नित कर 114 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 141 लोगों पर धारा-188 और 278 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed