{"_id":"5c06be23bdec2241a111bc0e","slug":"111543945763-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठीवास- उटोन सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठीवास- उटोन सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
तावडू। कंपनी से काम कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मंगलवार अर्धरात्रि में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित गौतम ने बताया कि वह बिहार का मूल निवासी है। वर्तमान में वह परिवार सहित नारायण विहार थाना धारूहेड़ा में रहता है। उसके पिता सतीश बिलासपुर जिला गुरुग्राम में स्थित महिंद्रा लॉजिस्टिक्स कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार देर रात उसके पिता बाइक से राठीवास भिवाड़ी रास्ते से घर लौट रहे थे। जब वह गांव राठीवास-उटोन के पास पहुंचे तो ट्रक नंबर एचआर 73-6800 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से आते हुए विपरीत दिशा में आकर बाइक को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसके पिता सतीश की मौत हो गई। ब्यूरो