{"_id":"5bf1a43abdec2269a77176bf","slug":"111542562874-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल मींस एंड मेरिट स्कीम परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल मींस एंड मेरिट स्कीम परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
नेशनल मींस एंड मेरिट स्कीम परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
गुरुग्राम। नेशनल मींस एंड मेरिट स्कीम परीक्षा नवंबर 2018 का आयोजन रविवार को गुरुग्राम के चार परीक्षा केंद्रों पर हुआ। इसमें कुल 796 विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक व सुचारु रूप से हुई।
परीक्षा के नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ सत्यनारायण यादव ने बताया कि सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित हुई थी। सभी चारों परीक्षा केंद्रों पर कुल 952 विद्यार्थियों में से 796 विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालय में 12वीं कक्षा तक पढ़ते रहने पर एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से चार वर्ष तक कुल 48 हजार रुपये मिलेंगे। निर्धन व मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में इस परीक्षा का आयोजन मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाता है। परीक्षा को सुचारु रूप से कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर डाइट गुरुग्राम से लेक्चरर्स की ऑब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी।