{"_id":"5bef0315bdec2269317c9ff5","slug":"111542390549-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी ने जन विकास रैली स्थल को अपनी निगरानी में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी ने जन विकास रैली स्थल को अपनी निगरानी में लिया
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन विकास रैली स्थल को एसपीजी ने अपनी निगरानी में लिया
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 को गुरुग्राम जिले के गांव सुल्तानपुर में होने वाली जन विकास रैली के स्थल को विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने अपनी निगरानी में ले लिया है। एसपीजी की टीम ने शुक्रवार को उपायुक्त विनय प्रताप सिंह संग रैली स्थल का जायजा लिया। वीआईपी एरिया में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। पीएम सुल्तानपुर के पास से कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और वहीं पर जन विकास रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश सरकार की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे।
एसपीजी की टीम ने रैली स्थल के जायजे के बाद गुरुग्राम पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपीजी की टीम ने बताया कि रैली में आने वालों को केवल मोबाइल फोन साथ लाने की इजाजत होगी। प्रधानमंत्री एवं वीआईपी स्टेज एरिया में शुक्रवार से ही एक्सेस कंट्रोल लागू हो गया। यानी अब उस क्षेत्र में जाने वाले को पुलिस जांच से गुजरना पड़ेगा। एसपीजी की टीम ने यह भी कहा कि रैली में आने वाले मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ शस्त्र सहित किसी भी पीएसओ को आने की अनुमति नहीं होगी। पीएसओ के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बताया गया प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की रीयल टाइम रिहर्सल 18 को होगी। हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग 17 (आज) को होगी।
मुख्य मंच के सामने का पंडाल होगा विभाजित
उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने टीम को अवगत कराया कि मुख्य मंच के सामने पंडाल को अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। रैली में पहुंचने वालों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। रैली स्थल पर पेयजल एवं शौचालयों का भी उचित प्रबंध किया जाएगा। प्रत्येक जगह के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
तीन हेलीपैड बनेंगे और एक मुख्य मंच बनेगा
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन के लिए जन विकास रैली स्थल के नजदीक तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। रैली स्थल पर एक मुख्य मंच बनाया जाएगा और उसके दाएं तरफ वीआईपी मंच बनेगा, जिस पर प्रदेश के मंत्री, विधायक सहित अतिविशिष्ट लोग बैठेंगे। इसके अलावा एक अन्य स्टेज भी बनाई जाएगी, जिस पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकार प्रदेश की संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।