{"_id":"5bb11ebe867a5570ec6cf4cd","slug":"111538334398-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना कट खुला नहीं, दूसरा भी कर दिया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइना कट खुला नहीं, दूसरा भी कर दिया बंद
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: चाइना कट खुला नहीं, दूसरा भी कर दिया बंद
सेक्टर-18 के व्यापारियों ने जताई नाराजगी, केंद्रीय मंत्री से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर के सबसे बड़े बाजार की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ट्रैफिक पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद भी रविवार को चाइना कट नहीं खुला। व्यापारियों की नाराजगी तब और बढ़ गई जब एक बार फिर जब डीएलएफ से सेक्टर-18 बाजार को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। इस मामले को व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के समक्ष भी उठाया।
मार्केट एसोसिएशन का आरोप है कि मॉल प्रबंधन को फायदा पहुंचाने के लिए हर शनिवार-रविवार ऐसा किया जाता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन का कहना है कि महंगे पार्किंग शुल्क की वजह से पहले ही ग्राहकों ने बाजार से दूरी बना रखी है। शनिवार को एसपी ट्रैफिक अनिल झा ने चाइना कट खोले जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन व्यापारी रविवार को दिनभर कट खुलने का इंतजार करते रहे। चाइना कट तो खुला नहीं डीएलएफ मॉल से सेक्टर-18 को जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया। डीएलएफ मॉल और रेडिसन होटल के बीच कट को बंद कर बाजार में प्रवेश का रास्ता बाधित हो जाता है। ऐसे में रास्ता बंद देखकर लोग सेक्टर-18 बाजार जाने की बजाय मॉल में चले जाते हैं।