फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अरावली में अंडरग्राउंड गुजरेगी रैपिड रेल

अरावली में अंडरग्राउंड गुजरेगी रैपिड रेल

Sat, 15 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अरावली में अंडरग्राउंड गुजरेगी रैपिड रेल
अरावली में अंडरग्राउंड गुजरेगी हाई स्पीड रैपिड रेल
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली के सराय काले खां-गुरुग्राम से अलवर तक जाने वाला रैपिड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) मानेसर के पास अरावली में अंडरग्राउंड होकर गुजरेगा। अरावली के जंगल व जंगली जानवरों की सुरक्षा तथा कई अन्य कारणों के चलते इस रूट पर दौड़ने वाली रैपिड मेट्रो लगभग तीन किमी लंबी सुरंग से गुजरेगी। पहले चरण में प्रस्तावित 126 किलोमीटर रूट के लिए बनने वाली डीपीआर (विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट) का काम अंतिम चरण में है।
अलाइनमेंट तैयार करने वाली अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी (यूएमटीसी) ने ट्रैक का पूरा रूट तैयार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस रूट में मामूली बदलाव की गुंजाइश अभी है, लेकिन बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं है। प्रस्तावित ट्रैक मानेसर, धारूहेड़ा, एमबीआईआर (मानेसर-बावल इंवेस्टमेंट रीजन) व बावल जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा व भविष्य में प्रस्तावित सघन आबादी क्षेत्र के बीच से भी होकर गुजरेगा।
विज्ञापन


इस तरह से तैयार किया गया खाका
-सराय काले खां से शुरू होने के बाद यह धीरे-धीरे अंडरग्राउंड हो जाएगा। जोर बाग से एयरोसिटी तक तीन स्टेशन अंडर ग्राउंड रहेंगे।
-एयरोसिटी के बाद यह धीरे-धीरे हाईवे से सटे हुए क्षेत्र में एलिवेटेड हो जाएगा।
-उद्योग विहार से राजीव चौक तक तीन स्टेशन एलिवेटेड बनेंगे।
-इसके बाद अरावली को ध्यान में रखते हुए खेड़कीदौला व मानेसर के बीच अरावली के गर्भ से गुजारा जाएगा।
-सुरंग के बाद केएमपी के निकट बनने वाले पचगांव स्टेशन तक एलिवेटेड लाइन जाएगी। इसके बाद केएमपी के ऊपर से होते हुए धारूहेड़ा के ट्रांसपोर्ट नगर के निकट बनने वाले आरआरटीएस स्टेशन तक ट्रैक बिछेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धारूहेड़ा से आरआरटीएस ट्रैक फिर से पश्चिम में रेवाड़ी की ओर टर्न लेगा और एनएच-आठ से पहले बनने वाले एमबीआईआर स्टेशन पहुंचेगा।
-नेशनल हाईवे-आठ को पार करने के बाद आरआरटीएस की लाइन एनएच-71 होते हुए रेवाड़ी के प्रस्तावित कई नए सेक्टरों को टच करती हुई शहबाजपुर खालसा गांव की उत्तर दिशा में गुरदास माजरा की राजस्व सीमा में बनने वाले आरआरटीएस स्टेशन पहुंचेगी। रेवाड़ी शहर का यह एकमात्र और निकटतम स्टेशन होगा।

-बावल आरआरटीएस स्टेशन वर्तमान रेल लाइन के पश्चिम व नैचाणा गांव के पूर्व में बनेगा। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम की ओर टर्न लेते हुए ट्रैक एनएच-आठ के रास्ते शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़ (एसएनबी) स्टेशन तक जाएगा और आगे मौजूदा रेल लाइन के साथ-साथ साहबी ब्रिज को क्रॉस करता हुआ यह ट्रैक खैरथल के रास्ते अलवर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed