{"_id":"59dbb6904f1c1bd9798b5ab0","slug":"111507571344-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर ने चेक चोरी कर कंपनी को लगाई लाखों की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशियर ने चेक चोरी कर कंपनी को लगाई लाखों की चपत
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैशियर ने चेक चोरी कर कंपनी को लगाई लाखों की चपत
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करने के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इसमें एक मामला कैशियर द्वारा चेक चोरी कर कंपनी को चूना लगाने का है जबकि दूसरा मामला ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के चालक द्वारा सामान गायब करने का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पहले मामले में खेड़कीदौला स्थित एनजीआर लॉजिस्टिक कंपनी के मनोज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शिवम मोहन तिवारी कंपनी में कैशियर तैनात है। पिछले दिनों उसने कंपनी के अकाउंट में गड़बड़ी की। उसने कंपनी के कुछ चेक चोरी कर लिए, जिनके माध्यम से उसने कंपनी के खाते से करीब साढ़े 6 लाख रुपये निकाल लिए। इसमें से उसने 4.50 लाख रुपये स्वयं निकाले हैं जबकि 2 लाख रुपये किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर किए हैं। इसके अलावा उसने कंपनी का 5 लाख रुपये का चेक बाउंस करवाया है। यह बात कंपनी के अधिकारियों को 30 जून को पता लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को जांच के लिए भेज दिया। जांच में मामला सही पाया गया, जिसके चलते रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर, दूसरे मामले में पुलिस ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन के अधिकारी संजय भारद्वाज ने पुलिस को शिकायत दी कि मूल रूप से एटा उत्तर प्रदेश निवासी जितेंद्र कंपनी की गाड़ी चलाता है। वह सामान लेकर डिलीवरी करने के लिए गया था। इस दौरान उसने कंपनी के कुछ सामान को चोरी कर लिया। इसका पता जब कंपनी के अधिकारियों को चला तो उन्होंने इसकी शिकायत खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई गजराज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-------