फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   असम में बाढ़ की हालत बिगड़ी

असम में बाढ़ की हालत बिगड़ी

Thu, 17 Aug 2017 05:55 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
असम में बाढ़ की हालत बिगड़ी
असम में बाढ़ की हालत बिगड़ी,
विज्ञापन

केंद्र पर गोगोई का अनदेखी का आरोप
- 39 लोगों की मौत हो चुकी है अब तक, 34 लाख लोग बाढ़ की चपेट में
- 20 अगस्त तक पूर्वोत्तर को जाने वाली तमाम ट्रेनें रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की हालत लगातार बिगड़ रही है। बुधवार से अब तक 11 लोगों की मौत के साथ ताजा दौर में मरने वालों की तादाद बढ़कर 39 हो गई है। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल राज्य की हालत के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराने के लिए दिल्ली चले गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने केंद्र सरकार पर राज्य की बाढ़ की अनदेखी का आरोप लगाया है। बाढ़ की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 20 अगस्त तक पूर्वोत्तर को जाने वाली तमाम ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगोई ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र असम की बाढ़ को खास तवज्जो नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र को बाढ़ की गंभीरता के बारे में समझाने में नाकाम रही है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीते छह दिनों में बाढ़ के चपेट में आकर 39 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 24 जिलों के लगभग 34 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। ब्रह्मपुत्र समेत तमाम नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। सरकार की ओर से खोले गए तीन सौ राहत शिविरों में डेढ़ लाख लोगों ने शरण ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed