फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 corona infected including child PGI doctor

चाइल्ड पीजीआई के डॉक्टर सहित 11 कोरोना संक्रमित

Fri, 24 Dec 2021 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
11 corona infected including child PGI doctor
नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पांच महीने बाद पहली बार कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज सामने आने से हालात चिंताजनक बन गए हैं। बृहस्पतिवार को 11 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनमें एक सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई का डॉक्टर भी शामिल है। इसके अलावा शादी से लौटे परिवार के चार सदस्य और गोवा से घूमकर लौटे दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, विदेश से लौटी 25 वर्षीय एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिसंबर में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 80 पहुंचने को है। पांच माह में दैनिक आधार पर कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज 13 जुलाई को मिले थे। इसके बाद से ही रोजाना नए मरीजों की संख्या एक अंक में बनी हुई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को दस मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। इसे तीसरी लहर की दस्तक के रूप में भी देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चाइल्ड पीजीआई का एक डॉक्टर भी संक्रमित मिला है। हालांकि, हल्के लक्षण होने के कारण उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा तीन मामले कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर मामले नोएडा के हैं।
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड से लौटी युवती को कोरोना
स्विट्जरलैंड से लौटी सेक्टर-28 निवासी 25 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसने कोरोना के लक्षण होने पर जिम्स में जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवती को सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में ओमिक्रॉन संभावित मरीजों के लिए बने वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि, युवती में हल्के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पहले नंबर पर रहा जिला
नए केस के मामलों में जिला बृहस्पतिवार को प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। सबसे ज्यादा 11 केस यहीं मिले हैं, जबकि 7 मरीजों के साथ पड़ोसी जिला गाजियाबाद दूसरे और चार मरीजों के साथ लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

अधिकारियों का दावा, हालात नियंत्रण में...
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि देशभर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। राहत की बात है कि जिले में ओमिक्रॉन का कोई मरीज नहीं मिला है। विभाग की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जहां-जहां कोरोना मरीज मिले हैं, वहां कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। हालात नियंत्रण में हैं, सभी तैयारियां पूरी हैं।
ऐसे बढ़ा संक्रमण
4 दिसंबर 9
11 दिसंबर 4
13 दिसंबर 8
15 दिसंबर 8
17 दिसंबर 8
20 दिसंबर 5
21 दिसंबर 5
22 दिसंबर 3
23 दिसंबर 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed