{"_id":"5bf1a52bbdec22698f4cc942","slug":"101542563115-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में उठी आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में उठी आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की मांग
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
महापंचायत में उठी आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की मांग
बृजपुरा हत्याकांड : आरोपी जेल में है, ग्रामीणों ने अधिकारियों को सौंपा पत्र
पटौदी। खंड के गांव बृजपुरा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने व आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए रविवार को 52 गांवों की महापंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता मास्टर ओम सिंह ने की। गांव में 29 अगस्त को एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी सुरेश जेल में है।
फूलवती (62), मनीष (25), पत्नी पिंकी (22), बेटी चारू की हत्या कर दी गई थी। आरोपी मृतक मनीष का साढू खोड निवासी सुरेश है। एसआईटी टीम ने आरोपी को करीब एक माह बाद जिला रेवाड़ी के थाना धारूहेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया था।
मृतक के भाई प्रवीण शर्मा ने पंचायत में कहा कि सुरेश का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जाए। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को टेस्ट कराने के लिए पत्र सौंपा है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि अगर सुरेश का पॉलीग्राफी टेस्ट नहीं कराया गया, तो वे दोबारा पंचायत कर आगे की रणनीति तय करेंगे। इस मौके पर नपा चेयरमैन सुरेश यादव, जिला पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन दीपचंद मिर्जापुर, सरपंच एकता मंच के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, पटौदी बावनी प्रधान गजराज यादव, राजेश चौहान, सरपंच बिजेंद्र यादव, जयबीर, पूर्व सरपंच संदीप ठाकरान पीड़ित परिवार के परिजन समेत अन्य प्रमुख ग्रामीण मौजूद रहे