{"_id":"5be770bfbdec2269960bbfab","slug":"101541894335-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर भारी वाहनों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर भारी वाहनों की भीड़
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमाओं पर वाहनों की भारी भीड़
नोएडा। दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक शनिवार को भी बरकरार रही। कालिंदी कुंज, चिल्ला रेगुलेटर और डीएनडी फ्लाइवे के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को नोएडा की सरहद में ही रोके जाने से ट्रकों की कतारें लग गईं। हालांकि, अवकाश होने के कारण ट्रैफिक जाम ने ज्यादा परेशान नहीं किया। बता दें कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण भारी और मध्यम मालवाहकों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया गया है। रविवार को एंट्री खुलनी थी, लेकिन शनिवार शाम दो दिन के लिए प्रवेश पर प्रतिबंध और बढ़ा दिया गया। एसपी ट्रैफिक अनिल झा ने बताया कि दिल्ली से बाहर जाने वाले भारी वाहन तो ईस्टर्न पेरीफेरल के रास्ते रवाना हो गए हैं, लेकिन जिन वाहनों को दिल्ली में जाना है, उनकी भीड़ नोएडा में लगने लगी है। सोमवार को स्थिति बिगड़ सकती है।