फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रोडवेज बस को दादरी तक चलाने की मांग

रोडवेज बस को दादरी तक चलाने की मांग

Sun, 11 Nov 2018 05:17 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस को दादरी तक चलाने की मांग
रोडवेज बस को दादरी बस स्टैंड तक चलाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। दादरी के लोगों ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन से रूपवास बाईपास से होते हुए रोडवेज की बसों को दादरी बस स्टैंड तक चलाने की मांग की है। लोगों के मुताबिक इससे हजारों यात्रियों को दो से तीन किलोमीटर पैदल नहीं चलना पडे़गा। अहम बात यह है कि देर रात में आने वाली बसों से महिलाएं पैदल ही दादरी तक का सफर पूरा करती हैं। इस संबंध में आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से पत्र लिखकर बसों को दादरी बस स्टैंड तक चलाने की मांग की है।
दरअसल, पिछले करीब डेढ़ साल से दादरी ओवर ब्रिज निर्माण के कारण यूपी रोडवेज की बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा से आकर दादरी रेलवे फाटक के पास ही रुकती थीं और वहीं से ही वापस चली जाती थीं। जिसके कारण महिलाओं समेत आम यात्रियों को दादरी से पैदल ही पहले रेलवे फाटक तक का सफर करना पड़ता है और फिर वहां से बस में सवार होते हैं। हाल ही में एनटीपीसी रेलवे लाइन के बराबर से सड़क का निर्माण पूरा होने पर उसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। मगर अभी भी बसें दादरी रेलवे फाटक तक ही जाकर वापस चली जा रही हैं।
विज्ञापन

आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार को पत्र लिखकर दादरी बाइपास से एनटीपीसी रोड से दादरी बस स्टैंड तक चलाने की मांग की है। अभी तक रास्ता खराब होने के कारण रोडवेज के अधिकारियों ने बसों को रेलवे फाटक के पास ही रोकने का निर्णय लिया था। मगर अब रास्ता चालू हो गया है। इसलिए बसों को दादरी बस स्टैंड तक चलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज की बसों को दादरी रेलवे फाटक के बजाय अब एनटीपीसी वाले रोड से जीटी रोड होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचाया जाएगा। त्यौहारों के बाद इसी रूट से बस दादरी बस स्टैंड तक जाएंगी। - अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी रोडवेज


दादरी के लिए मार्ग सही न होने के कारण रोडवेज के अधिकारियों ने बसों को दादरी फाटक पर रोकना शुरू कर दिया था। मगर अब रास्ता ठीक हो गया है और बसों को रूपवास बाइपास से दादरी बस स्टैंड के लिए चलवाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिख दिया गया है। - तेजपाल सिंह नागर, विधायक दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed