{"_id":"5b82e2b642c79246695cd8db","slug":"101535304374-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर सहित इलाके में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर सहित इलाके में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी प्यार की डोर, हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन
तावडू। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने राखी बांधकर भाईयों की कलाई सजाई व तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को भी रक्षा का वचन देकर उन्हें उपहार दिए। कई लोगों ने जहां मुहूर्त के हिसाब से राखियां बांधीं तो वहीं कुछ लोगों ने सुबह से शाम तक राखी बांधने का सिलसिला जारी रखा। बच्चों में खिलौने, गणेशा, घड़ी, मोबाइल, लाइट वाली राखियों के बंधवाने के प्रति शौक देखा गया।
अन्य दिनों की अपेक्षा रही ज्यादा भीड़
रक्षाबंधन पर्व पर लोगों की अधिक आवाजाही होने से नगर सहित जिले के विभिन्न बस स्टैंड पर अन्य दिनों की अपेक्षा भारी भीड़ दिखी। बस स्टैंड पर लोगों का सुबह से ही आना-जाना शुरू हो गया। सुबह से ही यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। जब बसें नहीं मिली तो मजबूरन लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं की भीड़ रहीं, उन्हें पीहर जाने के लिए दुकानों से राखी ,घेवर, फल, कपड़े आदि की खरीददारी की।
निशुल्क यात्रा में नहीं दिखी रूची
रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। लेकिन इसके प्रति महिलाओं में अधिक रूची नहीं दिखी। जिन महिलाएं के पास खुद के वाहन थे वह अपने निजी वाहनों से भाईयों के घर राखी बांधने पहुंचीं। हालांकि ग्रामीण परिवेश की महिलाओं ने कुछ हद तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया, लेकिन बसों के अभाव में ऐसी महिलाओं को भी जहां घंटों बस के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: पी 1 बसों के अभाव में आटो में बैठकर अपने गंतव्य तक जाते लोग
फोटो कैप्शन: पी 2 बाजार में राखी की खरीददारी करती महिलाएं