फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शहीद सम्मान

शहीद सम्मान

Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शहीद सम्मान
शहीद परिवारों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से किया सराबोर
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा लोकमंच ने सांस्कृतिक प्रकल्प पहला कदम संस्कृति की ओर.... पूर्व प्रधानमंत्री जनप्रिय नेता अटल विहारी वाजपेयी के सम्मान व अमर शहीदों की स्मृति में राष्ट्रीय गौरव सम्मान का आयोजन महामाया बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। मीडिया प्रभारी मुकुल बाजपेई ने बताया कि देर शाम तक चले कार्यक्रम में प्रसिद्ध रागनी गायक ब्रह्मपाल नागर ने अटलजी को श्रद्धांजली दी। इसके बाद जिले के शहीद परिवारों को शॉल, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन, फोनरवा और नोएडा एंप्लाई एसोसिएशन की सहभागिता रही। वैशाली कला केंद्र के छात्रंों ने ऐ वतन, ऐ वतन गीत प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। समारोह में नोएडा के विधायक पंकज सिंह, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, पूर्व आईपीएस आरके चतुर्वेदी, जमील अहमद, डीके सेन, टीएन गोविल, सुशील कुमार, महेश सक्सेना, आरएन श्रीवास्तव, विपिन मल्हन, एनपी सिंह, कुशलपाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed