{"_id":"5b6725254f1c1b05468b609c","slug":"101533486373-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स 2
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुणाल यादव ने जीता गोल्ड मेडल
नोएडा। राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शहर के 9 वर्षीय कुणाल यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की स्केटिंग टीम पहले नंबर पर रही। पुणे में आयोजित अंडर-14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने देशभर के राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता अंडर-14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के लिए की गई थी। सेक्टर- 71 में रहने वाले कुणाल नेहरू इंटरनेशनल स्कूल के छात्र है। ब्यूरो
ड्रिबल ड्रिल एकेडमी ने जीता मैच
नोएडा। नोएडा स्टेडियम में चल रहे थ्री ऑन थ्री बास्केटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को बालक -बालिका के विभिन्न वर्गों में मैच खेले गए। बीएवीएम बास्केटबॉल एकेडमी की तरफ से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमे दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। नोएडा प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर एससी मिश्रा ने इसका उद्घाटन किया। बालक वर्ग में पहला मैच में बीएनपीएस और ड्रिबल ड्रिल एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में ड्रिबल एकेडमी के खिलाड़ियों ने12-10 अंकों से जीत हासिल की। वहीं, दूसरे मैच में ड्रिबल एकेडमी ने इंडसन वैली की टीम को 12-3 से करारी मात दी। तीसरा मैच बीएवीएम और नाइक की टीम के बीच खेला गया। नाइक की टीम ने मुकाबला 18-14 के अंतर से जीता। चौथे मुकाबले में नेहरू की टीम ने द आंसर की टीम को 13-7 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। ब्यूरो
परविंदर अवाना बने जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन
नोएडा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को जूनियर सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। उनको घरेलू सत्र 2018-19 के लिए सेलेक्शन कमेटी (पुरुष) के लिए चयन हुआ है। इस कमेटी में अन्य सदस्यों के तौर पर सिद्धार्थ साहिब सिंह और मयंक तेहलान को भी शामिल किया गया है। इसके लिए कमेटी ने उम्मीदवारों का साक्षात्कार किया था। ब्यूरो