फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कांग्रेस महाधिवेशन -- साइट स्टोरी - 1

कांग्रेस महाधिवेशन -- साइट स्टोरी - 1

Sat, 17 Mar 2018 08:35 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महाधिवेशन -- साइट स्टोरी - 1
कांग्रेस महाधिवेशन (साइट स्टोरी 1)
विज्ञापन

-----------------------
सोनिया बोलीं, गुजरात, राजस्थान
ने बताया जनता कांग्रेस के साथ
क्रासर -
कहा, कर्नाटक चुनाव में प्रदर्शन से नई करवट लेगी देश की राजनीति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कांग्रेस के महाधिवेशन में अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा, जो लोग कांग्रेस के अस्तित्व को खत्म करना चाहते हैं, उन्हें शायद नहीं पता कि जनता कांग्रेस को कितना प्यार करती है। गुजरात और राजस्थान के नतीजों ने यह साबित कर दिया है। कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं है। यह एक विचार है, जो अपने समय से कई वर्ष आगे है।
पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने कहा, 40 साल पहले चिकमंगलूर में इंदिरा जी की शानदार जीत ने देश की राजनीति को पलटकर रख दिया। हमें भरोसा है कि अगले कुछ महीनों में कर्नाटक में हमारी पार्टी का ऐसा शानदार प्रदर्शन होगा, जिससे देश की राजनीति नई करवट लेगी।
विज्ञापन

राहुल ने कठिन समय में बागडोर संभाली है, साथ दें ----------
सोनिया ने कहा, राहुल ने बड़े कठिन समय में पार्टी का बागडोर संभाली है। उन्होंने सभी नेताओं से नए पार्टी अध्यक्ष का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा, हम सभी को निजी अहम और आकांक्षाओं को किनारे रखते हुए एकजुट होकर राहुल का साथ देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन सरकार की कोशिशों से अर्थव्यवस्था सुधरी ------
मनमोहन सिंह सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत इस देश की अर्थव्यवस्था सुधरी। हमारी सरकारी की बनाई नीतियों ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। लेकिन आज की मोदी सरकार उन नीतियों को कमजोर करने पर अड़ी हुई है।

--------------------
राजनीति में नहीं आना चाहती थी.....
सोनिया ने कहा, मैं लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष रही। लेकिन हालात ने मुझे सार्वजनिक जीवन में आने पर मजबूर किया। मुझे उस क्षेत्र में आना पड़ा, जहां कभी नहीं आना चाहती थी। आपके समर्थन ने मुझे ताकत दी। आज जब पीछे देखती हूं तो लगता है, लोगों का दिल और भरोसा जीतने के लिए आपने कितनी मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed