{"_id":"5a96f4484f1c1b8e328b4af1","slug":"101519842376-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पेज वन2-Business","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पेज वन2-Business
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनॉट प्लेस में मनी एक्सचेंजर को गोली मारी
कमर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, रंजिश के पहलू से भी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कनॉट प्लेस जैसे अति सुरक्षित इलाके में भी बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं है। बुधवार को बदमाशों ने एक मनी एक्सचेंजर को बैग लूटने का विरोध करने पर दिनदहाड़े गोली मार दी। कमर में गोली लगने के बाद उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मनी एक्सचेंजर तस्वीर सिंह रोहिणी में रहता है। वह बुधवार सुबह मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर कनॉट प्लेस में ए-ब्लाक स्थित अपने ऑफिस जा रहा था। ए-ब्लाक में आईसीआईसीआई बैंक के सामने दो नकाबपोश बदमाश आए और तस्वीर सिंह का बैग छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली तस्वीर सिंह की कमर को छूकर निकल गई। गोली लगने से उसकी कमर से काफी खून निकल गया। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। इसके बावजूद बदमाश बी-ब्लॉक से आसानी से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए आधा दर्जन टीमें बनाई हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तस्वीर की हालत खतरे से बाहर है। बदमाश ने जिस बैग को छीनने का प्रयास किया, उसमें कुछ भी नहीं था। पुलिस के मुताबिक बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे। लग रहा है कि उन्होंने रंजिश के चलते तस्वीर को गोली मारी है। तस्वीर सिंह के दो बेटे हत्या के प्रयास के मामले में जेल में हैं।