फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1000 illegal farm houses marked, preparation for demolition

1000 अवैध फार्म हाउस चिह्नित, ढहाने की तैयारी

Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
1000 illegal farm houses marked, preparation for demolition
नोएडा। प्राधिकरण ने एक हजार से ज्यादा अवैध फॉर्म हाउस चिह्नित किए हैं। जल्द ही इन पर बुलडोजर चलाकर ढहाया जाएगा। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि बड़े फार्म हाउस पर कार्रवाई से प्राधिकरण कतरा रहा है, लेकिन सीईओ का कहना है कि जो भी अवैध फार्म हाउस हैं उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पहले और दूसरे चरण के ध्वस्तीकरण के बाद प्राधिकरण की टीम सर्वे में लगी हुई है। अब तक 1000 अवैध फॉर्म हाउस चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 700 फॉर्म हाउस काफी पुराने हैं और नामचीन लोगों के हैं। ऐसे में यहां कार्रवाई हो पाएगी या नहीं, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

दरअसल, कार्रवाई की सूचना मिलते ही ऐसे लोग कोर्ट का रुख कर लेते हैं। यमुना के डूब क्षेत्र में बने ऐसे फार्म हाउस को गिराने से पहले प्राधिकरण को नोटिस देकर खाली कराना होगा। यही वजह है कि इस बार के चरण में उन फार्म हाउसों का नंबर पहले आ सकता है जिन्हें तोड़ने के लिए किसी तरह के नोटिस या खाली कराने जैसी बाधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सुख-सुविधा से युक्त हैं फार्म हाउस
शहरों में बिजली की किल्लत और कई समस्याओं के साथ लोग जी रहे हैं। वहीं, अगर डूब क्षेत्र के फार्म हाउस को देखें तो यहां वह सारी सुविधाएं हैं जिसे पाकर कोई भी खुश हो जाएगा। यहां बिजली की किल्लत नहीं होती। स्वीमिंग पूल समेत सड़कें तक बनी हैं। गर्मी के मौसम में यहां गाड़ियों की लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed