{"_id":"5e9de32b8ebc3ed5906c1389","slug":"1000-corona-sample-will-be-tested-in-nib-lab-grnoida-news-noi5060712171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईबी की लैब से रोजाना 1000 मरीजों की हो सकेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईबी की लैब से रोजाना 1000 मरीजों की हो सकेगी जांच
विज्ञापन
एनआईबी की लैब में रोजाना 1000 मरीजों की होगी जांच
ग्रेटर नोएडा। कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच तेजी से नहीं हो पाने की समस्या अब दूर हो जाएगी। नोएडा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल (एनआईबी) के लैब में रोजाना 1000 मरीजों के जांच करने का दावा किया गया है।
नोडल ऑफिसर नरेंद्र भूषण ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय से संचालित नोएडा के एनआईबी में एक लैब स्थापित की गई है। एनआईबी में पहले कम मरीजों की जांच हो रही थी। लेकिन, अब वहां और टीमें तैनात कर दी गईं हैं। लैब में कोबास 6800 उपकरण लगा दिया गया है। अब रोजाना 1000 मरीजों की जांच हो सकेगी। उन्होंने बताया कि जिले के मरीजों की जांच के साथ ही मेरठ व सहारनपुर मंडल के अन्य जिलों के मरीजों की भी जांच कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि तमाम दिक्कतों के बावजूद बीएसए-कोविड-19 लैब सिर्फ चार दिन में ही तैयार कर ली गई है। एनआईबी के निदेशक डॉ. रेबा छाबरा के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की पांच टीमें बनाई गई हैं। बताया कि ग्रेटर नोएडा के जिम्स में पहले 50 और फिर 90 मरीजों की जांच एक दिन में हो पा रही थी। अब 180 मरीजों की जांच हो रही है।