फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 percent vaccination happened

100 प्रतशत वैक्सीनेशन हुआ

Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
100 percent vaccination happened
फिरोजपुर झिरका। मेवात जिले में कोरोना वैक्सीन को लेकर फिरोजपुर झिरका उपमंडल का मुंडाका गांव 100 प्रतिशत वैक्सीन कराने वाला पहला गांव बन गया है। मुंडाका खंड का पहला ऐसा गांव है। जिसका संपूर्ण टीकाकरण हो गया है। जैसे ही यह जानकारी जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह को मिली वह एसडीएम रणबीर सिंह, एसएमओ कृष्ण कुमार, डॉक्टर स्वाति को अपने साथ लेकर गांव मुंडाका में पहुंचे और ग्रामीणों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की जिले के लोग कोरोना वैक्सीन को लगवाने के लिए आगे आएं ताकि इस महामारी को जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है। 2 गज दूरी, मास्क है जरूरी, के साथ संपूर्ण टीकाकरण कराएं तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। उन्होंने मुंडाका ग्रामीण वासियों का 100 प्रतिशत टीकाकरण को लेकर धन्यवाद किया और फूलमालाओं से उनका सम्मान किया। इसी अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने उपमंडल के पहले 10 गांव में 100 प्रतिशत टीकाकरण को लेकर जो वादा जनता से किया था। उसे वह पूरा करने आए हैं। आज मुंडाका गांव में ग्रामीणों ने 100 प्रतिशत टीकाकरण करा लिया है। इसको लेकर गांव में विकास कार्यों के लिए 10 की सहायता राशि विकास कार्यों के लिए दी जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, रविंद्र, अध्यक्ष यादराम सैनी, रमेश आर्य, युवा मंडल अध्यक्ष हितेश हरियाणा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री लेखराज प्रजापति, रोहताश सरपंच, जितेन्द्र खटीक, स्वास्थ्य विभाग से मनीष सिंगला सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लगभग 3 दिनों से गांव में लगातार कैंपों के माध्यम से लोगों का टीकाकरण करने के साथ-साथ समाजसेवियों, संस्थाओं, युवाओं, आंगनबाड़ी वर्करों, आशा वर्करों के माध्यम से ग्रामीणों को लगातार वैक्सीन को लेकर जागरूक किया जा रहा था। आज इसी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि मुंडाका गांव शत प्रतिशत वैक्सीनेशन वाला गांव हो चुका है। इसके अलावा लगभग डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, एसडीएम, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed