फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 nodal officers created to eliminate plastic waste

प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने को बनाए गए 100 नोडल अधिकारी

Fri, 27 Sep 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
100 nodal officers created to eliminate plastic waste
प्लास्टिक कचरा समाप्त करने के लिए बनाए 100 नोडल अधिकारी
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण 2 अक्तूबर को 100 स्थलों से प्लॉग रन अभियान के जरिये प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने का काम करेगा। इसके लिए सीईओ रितु माहेश्वरी ने 100 नोडल अधिकारी बनाए हैं, जिनकी निगरानी में यह कार्य होगा। बृहस्पतिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में प्राधिकरण के ओएसडी इंदुप्रकाश सिंह, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी और वरिष्ठ परियोजना अभियंता एससी मिश्रा के साथ सभी नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व से अवगत कराया गया। प्लॉग रन उन सभी क्षेत्रों में आयोजित होगा, जहां प्लास्टिक कचरा पाए जाने की संभावना जताई गई है। इसका आयोजन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। इसमें नोएडा के निवासियों आरडब्ल्यूए, फोनरवा, कोनरवा, एनईए, एचसीएल फाउंडेशन, कॉलेज के छात्र, एनजीओ, सरकारी कार्यालयों के करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। fitindia.gov.in/fitindia-plogging के लिंक पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यहां सीईओ के हाथों पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें स्वच्छता रैंकिंग पुरस्कार, अधिकतम प्लास्टिक एकत्र करने वाले व्यक्ति व ग्रुप को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद सीईओ की ओर से नोएडा स्टेडियम के बाहर विलोपित कूड़ा घर, रंगोत्सव व पिंक टॉयलेट आदि का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed