फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 e-charging stations to be set up in the city; authority makes preparations.

Noida News: शहर में लगेंगे 100 ई-चार्जिंग स्टेशन, प्राधिकरण ने की तैयारी

Tue, 04 Aug 2026 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
100 e-charging stations to be set up in the city; authority makes preparations.
शहर में लगेंगे 100 ई-चार्जिंग स्टेशन, प्राधिकरण ने की तैयारी
विज्ञापन

-तीन पीएसयू के साथ होगा करार, बस, कार व दो पहिया वाहनों के फास्ट चार्जिंग की मिलेगी सुविधा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में ई-वाहनों की चार्जिंग की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण 100 ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन बगैर किसी खर्च के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) से लगवाए जाएंगे। प्राधिकरण महज लगाने की जगह देगा। पीएसयू प्रति यूनिट से 18 रुपये वाहन चार्जिंग शुल्क लेंगे। इसमें से 1 रुपया प्रति यूनिट प्राधिकरण को मिलेगा। बिजली कनेक्शन, देखरेख, संचालन की जिम्मेदारी पीएसयू की ही होगी।
प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब आगे तीन पीएसयू से करार किया जाएगा। इन पीएसयू से प्राधिकरण की वार्ता हो चुकी है। जीएम ने बताया, इनकी परियोजना का प्रस्तुतिकरण अभी देखा जाना शेष है। इसमें पहले से इस क्षेत्र का अनुभव भी देखा जाएगा। चार्जिंग स्टेशन पर बस, कार व दो पहिया वाहनों के फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


बढ़ रहे हैं ई-वाहन, नहीं हैं चार्जिंग स्टेशन
इसके पहले शहर में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए वर्ष 2018-19 में करार हुआ था। समझौते के तहत दिसंबर 2020 तक पूरे शहर में 54 स्थानों पर 169 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने थे। लेकिन, तय समय सीमा बीतने के वर्षों बाद भी अब तक केवल 69 चार्जिंग पॉइंट ही स्थापित हो पाए। इनमें से भी 37 पॉइंट बिजली कनेक्शन न होने के कारण आज तक चालू नहीं हो सके हैं। वहीं, जो स्टेशन पहले चालू किए गए थे, उनमें से भी अधिकांश बंद पड़े हैं। वर्तमान में जिले में 60 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। ई-वाहनों की बढ़ती संख्या के अनुपात में उन्हें चार्ज करने के लिए बुनियादी ढांचे का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed