{"_id":"5fce6ace8ebc3ee63476ff07","slug":"10-miscreants-caught-in-go-taskari-mewat-news-noi552679686","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोतस्करी में पकड़ा 10 वारदात करने वाला बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोतस्करी में पकड़ा 10 वारदात करने वाला बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोतस्करी में पकड़ा 10 वारदात करने वाला बदमाश
फिरोजपुर झिरका। सीआईए पुलिस की टीम ने रविवार शाम हरियाणा से गायों को पिकअप में भरकर राजस्थान तस्करी कर ले जा रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक 10 संगीन वारदात कर चुका है और टपूकड़ा-अलवर, गुरुग्राम, हथीन और नूंह में सक्रिय था।
सीआईए पुलिस टीम के प्रभारी कंवरपाल ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोलगांव में नाकाबंदी की। कुछ समय बाद शाहपुर की ओर से तेज रफ्तार पिकअप आई। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी को तेज रफ्तार से लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पिकअप नंबर एचआर-38-पी-8045 को पकड़ा तो उसमें 9 गोवंश मिले। इस दौरान भागने प्रयास कर रहे दो तस्करों को भी पकड़ा गया।
पुलिस की पूछताछ में एक ने अपना नाम उमरुद्दीन पुत्र अब्दुल निवासी छांयसा थाना हथीन और दूसरे ने वकील पुत्र गुलद्दीन निवासी कंसाली थाना नगीना बताया। कड़ी पूछताछ में उमरद्दीन ने साथियों के संग शराब तस्करी, चोरी, अवैध हथियार रखने और बलात्कार की 10 वारदात कबूल कीं। उसने ये वारदात टपूकड़ा-अलवर, गुरुग्राम, हथीन और नूंह में की थीं। वकील ने नगीना थाने के अंतर्गत गोतस्करी की वारदात कबूल की। पुलिस ने गोवंश को स्थानीय गोशाला भिजवा दिया। दोनों गोतस्करों के खिलाफ हरियाणा गोसंवर्धन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।