फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1 died in road accident

डंपर से भिड़ंत में कार चालक की मौत

Sun, 07 Jun 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
1 died in road accident
तावडू। तावडू-सोहना रोड पर कार और डंपर की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुग्राम जिले के धुनेला गांव निवासी पीड़ित मुबारिक ने बताया कि उनके भाई फारुख की भिवाड़ी अलवर बाईपास पर दिल्ली मोटर्स के नाम से एक दुकान है।
विज्ञापन

6 जून की शाम फारुख सोहना से कार में कुछ सामान लेकर जा रहा था। जब वह तावडू -सोहना रोड पर लाला होटल के करीब पहुंचा तो सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed