फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1 died in road accidemt

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 04 Jan 2020 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
1 died in road accidemt
तावडू। नगर के बाईपास पर डंपर की चपेट में आने से केंटर क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित इलयास निवासी गांव रतवा नंगला ने बताया कि 2 जनवरी की शाम 7 बजे वह केंटर में सामान भरकर भिवाड़ी से बाजपुर उत्तराखंड जा रहा था। शहदत अली निवासी अलीनगर उसके साथ था। पीड़ित चालक ने बताया कि करीब 8 बजे तावडू बाईपास पर वह एक होटल पर खाना खाने के लिए ठहर गए। जब शहदत अली खाना खाकर होटल से बाहर आया उसी दौरान नूंह बाईपास की तरफ से आरोपी डंपर चालक आया और उसने शहदत को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे नूंह रेफर कर दिया, उपचार के दौरान शहदत ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed