फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1 died in accident over RMC machine

उमरा-नांगल मार्ग पर हादसे में एक युवक की मौत, एक नाजुक

Tue, 24 Sep 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
1 died in accident over RMC machine
नगीना। खंड के गांव बदरपुर के रहने वाले 2 युवाओं को उस समय आरएमसी मशीन ने कुचल दिया जब वे पैदल उमरा से नांगल जा रहे थे। घटना के बाद ड्राइवर आरएमसी मशीन को लेकर भाग निकला। राहगीरों ने दोनों घायलों को मांड़ीखेड़ा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर शौकीन पुत्र शेर मोहम्मद (23) ने दम तोड़ दिया जबकि शहबूद पुत्र पंजू खान (15) को मेडिकल कॉलेज से दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत बेहद नाजुक बताई गई है। दोनों युवा गांव बदरपुर के रहने वाले हैं। ये देर शाम बदरपुर गांव से उमरा के लिए पैदल जा रहे थे। अचानक पीछे से उमरा-नांगल पुल पर तेज गति से आरएमसी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जांच अधिकारी जमशेद खान ने बताया कि शौकीन गांव बदरपुर की मौत हो चुकी है शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है। उसके साथी शहबूद गांव बदरपुर को दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है उसकी तबीयत बेहद खराब बताई जा रही है। वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed