{"_id":"5ee658808ebc3e430a0ca885","slug":"1-arrested-with-pistol-in-samypur-badli-mewat-news-noi5171801146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के साथ युवक धरा, प्रेमिका की हत्या करने की फिराक में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल के साथ युवक धरा, प्रेमिका की हत्या करने की फिराक में था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की फिराक में हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को समयपुर बादली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल मिला है। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान समयपुर बादली थाना प्रभारी आशीष दुबे ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़ा। उसकी पहचान पानीपत, हरियाणा निवासी ललित कुमार के रूप में हुई। उसके पास से एक पिस्टल मिला।
पूछताछ में ललित ने बताया कि पंजाब के मोगा की रहने वाली एक महिला से उसका पिछले दो साल से संबंध था। अब महिला उससे दूरी बनाने लगी। इसी बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने ठगी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। जेल से बाहर निकलने के बाद वह महिला से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह मिलने तक के लिए राजी नहीं हुई। उसके बाद ललित ने महिला की हत्या करने की योजना बनाई। ललित ने डासना जेल में रहने के दौरान दोस्त बने अमन की मदद से पिस्टल का इंतजाम किया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के समय वह महिला से मिलने मोगा जाने की तैयारी कर रहा था। ब्यूरो