फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.93 lakh fine on three companies for negligence in waste management

कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर तीन कंपनियों पर 1.93 लाख का जुर्माना

Sun, 12 Sep 2021 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
1.93 lakh fine on three companies for negligence in waste management
ग्रेटर नोएडा। कूड़े का उचित तरीके से निस्तारण नहीं करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने तीन कंपनियों हायर एप्लांसेज, सैमक्वांग इंडिया और सेकिसुई डीएलजेएम पर 1.93 लाख का जुर्माना लगाया है। इनमें प्राधिकरण की टीम ने चेतावनी दी है कि अगर कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं किया गया तो जुर्माने की रकम दोगुनी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (जन स्वास्थ्य) सलिल यादव के निर्देश पर शनिवार को सहायक प्रबंधक वैभव नागर के नेतृत्व में टीम ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टॉउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) स्थित हायर एप्लांसेज, ईकोटेक-1 एक्सटेंशन स्थित सेकिसुई डीजेएलएम और इकोटेक-10 स्थित सैमक्वांग इंडिया का निरीक्षण किया। तीनों कंपनियां में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस वजह से हायर कंपनी पर 1.18 लाख रुपये, सेकिसुई डीजेएलएम पर 23,000 और सैमक्वांग इंडिया पर 52,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्राधिकरण ने जुर्माने की रकम एक सप्ताह में जमा कराने को कहा है। इस अवधि में जुर्माना न जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यादव ने बताया कि ग्रेनो के सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को खुद से कूड़े का निस्तारण करना होता है। इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed