{"_id":"61c3659ca64ac610253e0dfd","slug":"1-5-lakh-people-did-not-get-ration-noida-news-noi622862033","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख लोगों को नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख लोगों को नहीं मिला राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। नूंह जिला में पिछले 16 दिनों से पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन बंद होने से जहां जिले के डेढ़ लाख से अधिक कार्ड धारक परेशान हैं। वहीं प्रदेश के 24 लाख से भी अधिक परिवारों को राशन नहीं मिल सका है। पीओएस मशीन के काम न करने से जिले भर में राशन उपभोक्ताओं और डिपो होल्डर के बीच तकरार बढ़ रही है। ग्रामीण डीपो होल्डरों पर राशन वितरण न करने का आरोप लगाकर शिकायतें कर रहें हैं जबकि डिपो होल्डर लोगों को समझा रहे हैं कि उनके पास राशन तो है लेकिन जिस मशीन से राशन बांटा जाता है, वह खराब है। बुधवार को कई डिपो होल्डरों ने खराब मशीन को जल्द ठीक कराने की मांग विभाग के अधिकारियों से की। अधिकारियों ने इस समस्या को मुख्यालय के पाले में डालकर पल्ला झाड़ लिया।
डिपो होल्डर असलम और शाहनवाज ने बताया कि विभाग की ओर से उनके पास गेहूं, चीनी और नमक कई दिनों से आ गया है। पीओएस मशीन पिछले 6 दिसंबर से बंद हैं। जिसकी वजह से अनाज ऑनलाइन नहीं हुआ है। जब तक मशीन चालू नहीं होती वे राशन नहीं बांट सकते क्योंकि अगर वे बिना मशीन के राशन बांटते हैं तो पूरा राशन मशीन में दिखाया जाएगा और कोई भी कार्ड धारक राशन मिलने के बाद अपना अंगूठा नहीं लगाएगा। उनका कहना है कि अगर प्रशासन उनको ऑफ लाइन राशन बांटने की इजाजत दे देता है तो वे राशन बांट सकते हैं। फिर जब मशीन ठीक होंगी तभी राशन बांटा जा सकेगा। डिपो होल्डरों का कहना है कि राशन कार्ड धारक उनको आकर राशन न बांटने पर शिकायत करने की धमकी देते हैं। वे लोगों का समझा रहे हैं कि पीओएस मशीन बंद होने से वे राशन नहीं बांट सकते।
सबको मानक के अनुसार राशन
फूड एंड सप्लाई विभाग जिला मुख्यालय के इंस्पेक्टर वसीम खान ने बताया कि नूंह जिला में 19628 कार्ड एपीएल, 10914 एएवाई, 93020 ओपीएच, 16699 सेंट्रल बीपीएल, 27556 स्टेट बीपीएल सहित एक लाख 68 हजार 117 कार्ड धारक है। उन्होंने बताया कि एएवाई कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किलो गेहूं और 5 किलो प्रति यूनिट अतिरिक्त गेहूं, एक किलो चीनी, एक किलो नमक दिया जा रहा है। इसी तरह बीपीएल कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति 10 किलो गेहूं और एक किलो चीनी, एक किलो नमक दिया जाता है। इसके अलावा ओपीएच कार्ड धारकों को केवल दस किलो प्रति यूनिट गेहूं दिया जाता है।
विज्ञापन
अधिकारी बोले, उच्च अधिकारियों को दी है शिकायत
डीएफएससी अनिल का कहना है कि पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन कई दिनों से बंद होने से ग्रामीणों को राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। इस बारे उच्च अधिकारियों को शिकायत कर दी है। उन्होंने कहा इस बारे में बुधवार को भी उच्च अधिकारियों से बात हुई है। जल्द समाधान होगा।