फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.43 lakh looted by calling on the pretext of buying JCB

जेसीबी खरीदने के बहाने बुलाकर 1.43 लाख लूटे

Sun, 06 Feb 2022 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
1.43 lakh looted by calling on the pretext of buying JCB
पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र में गांव नीमका के समीप जेसीबी खरीदने के बहाने बुलाकर हथियार के बल पर शकील निवासी गंगवानी से करीब 1.43 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद सहित 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बिछौर निवासी शाहिद से जेसीबी खरीदने की बात चल रही थी। उन्होंने दीवाली के आसपास यूपी के कोसी कलां में एक पुरानी जेसीबी दिखाई, लेकिन वह उसे पसंद नहीं आई। पीड़ित ने बताया इसके बाद आरोपी ने 7 नवंबर को फोन किया कि होडल में एक जेसीबी है। पैसे लेकर आओ तो जेसीबी होडल-पुन्हाना रोड पर गांव नीमका के समीप मिल जाएगी। पीड़ित ने आरोपी शाहिद से साथ चलने के लिए बोला, लेकिन उसने साथ आने से मना कर दिया। इसके बाद पैसे लेकर पीड़ित और उसका चचेरा भाई गांव नीमका के समीप पहुंचे तो वहां पहले से ही एक बिना नंबर की बोलेरो में कालू व बाबू सहित 9 लोग मौजूद थे। इन्होंने गाड़ी से उतरते ही अवैध हथियार के बल पर सरिया, लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर 1.43 लाख रुपये छीनकर कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं जांच अधिकारी जोगेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर होडल सैनिक कॉलोनी निवासी कालू व बाबू तथा बिछौर निवासी शाहिद सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed