{"_id":"5dc870838ebc3e5b627515e0","slug":"1-4-million-fine-for-power-theft-noida-news-noi472234278","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते 7 लोगों पर 14 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करते 7 लोगों पर 14 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी करते 7 लोगों पर 14 लाख का जुर्माना
नोएडा। बिजली निगम की तरफ से रविवार को नोएडा फेज-दो में बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए ‘मॉर्निंग रेड’ अभियान चलाया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी पंचम सूर्यकांत शर्मा, अवर अभियंता अमित कुमार, सर्वेश यादव विद्युत विभाग व प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने याकूबपुर और इलाबांस में 25 उपभोक्ताओं के घर जांच की।
जांच में पाया गया कि 7 उपभोक्ता मीटर कनेक्शन के अलावा अतिरिक्त केबल से नजदीक की हाईटेंशन लाइन से लगभग 11 किलोवाट बिजली चोरी कर रहे थे। सभी 8 किलोवाट का भार पाया गया। विभाग की तरफ से चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ फेस टू थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही, 14 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया। जिले के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि इस सप्ताह भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही, बिजली चोरी करने वालों के अलावा बकाया बिल रखने वालों के खिलाफ राजस्व विभाग की मदद से वसूली की जाएगी।