फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Two women accused of abetting suicide arrested

Noida : दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दो महिलाएं आत्महत्या के लिए उकसाने में गिरफ्तार, जांच तेज

Sat, 18 May 2024 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 May 2024 06:52 AM IST
सार

संभल निवासी महिलाओं ने योगेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Noida: Two women accused of abetting suicide arrested
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिपियाना पुलिस चौकी में हिरासत में योगेश कुमार की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बेकरी में काम करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। संभल निवासी महिलाओं ने योगेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं, योगेश के भाई धर्मवीर की ओर से दर्ज कराए मामले में अभी किसी पुलिसकर्मी का नाम नहीं है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एडीसीपी मनीष मिश्रा ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी और एसीपी के ढीले रवैये की बात सामने आई है। सोमवार से पहले एडीसीपी अपनी रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंप सकते हैं। इसके बाद थाना प्रभारी व एसीपी पर गाज गिर सकती है। जांच के बिंदुओं में यह भी शामिल है कि हवालात में पंखा टांगने वाला कुंदा क्यों लगा हुआ था। योगेश के पास से अंगोछा क्यों नहीं लिया गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि
डाॅक्टरों का पैनल बनाकर योगेश का पोस्टमार्टम किया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत होने की बात आई है। परिजन हरपाल ने बताया कि जब योगेश की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे तो शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन योगेश के शव को खैर के गांव अमरगढ़ी ले गए। यहां पर खैर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में योगेश का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश की मौत मामले में जांच चल रही है। जो साक्ष्य जुटाए गए हैं, उनकी जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। 
- सुनीति, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed