फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida toll bouncers beat truck driver to death police arrest suspect bouncers

टोल न देने पर बाउंसरों ने ट्रक चालक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सात गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2019 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 12 Aug 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
noida toll bouncers beat truck driver to death police arrest suspect bouncers
चालक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए बाउंसर - फोटो : ANI

नोएडा के कालिंदी कुंज टोल प्लाजा पर टैक्स न देने भरने के आरोप में सात बाउंसरों ने एक ट्रक चालक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। चालक की पहचान नोएडा के वाजिदपुर निवासी विमल तिवारी (35) के रूप में हुई है। वह कैंटर चलाता था। 

विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि दिल्ली में एमसीडी टोल पर बाउंसरों ने ट्रक चालक को 14,600 रुपये का टोल टैक्स देने के लिए कहा और भुगतान नहीं करने पर उसकी पिटाई की और उसका शव नोएडा में फेंक दिया।
विज्ञापन


वहीं मृत चालक के परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात 12:30 बजे चालक ने कैंटर मालिक से टोल टैक्स वसूलने वाले बाउंसरों की बात कराई थी। शनिवार सुबह पुल के पास ही उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-39 कोतवाल राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विमल तिवारी बीते चार साल से खोड़ा निवासी ट्रांसपोर्टर लालबहादुर का कैंटर चलाता था। शुक्रवार रात को वह माल लेकर नोएडा से दिल्ली के लिए निकला था।

वह रात में बिना पैसे लिए ही दिल्ली के लिए निकल गया। रात 12:30 बजे दिल्ली में प्रवेश करने करते वक्त टोल टैक्स वसूली के उसे रोका गया। चालक के पास पैसे नहीं थे। विमल ने बाउंसरों से ट्रांसपोर्टर की बात कराई।

बताया जाता है कि बाउंसरों ने ट्र्रांसपोर्टर को आश्वासन दिया था कि वह दूसरे फेरे में चालक से पैसे ले लेंगे। इसके बाद शनिवार सुबह चालक का शव मिलने की सूचना मिली थी। 

नोएडा और दिल्ली पुलिस आपसी सहयोग से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच-पड़ताल करने के बाद इस वारदात में शामिल सात बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed