{"_id":"5d6a60038ebc3e01463f230f","slug":"noida-three-minors-spread-rumor-of-child-lifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः तीन किशोरों ने बच्चा चोरी की अफवाह उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः तीन किशोरों ने बच्चा चोरी की अफवाह उड़ाई
Sat, 31 Aug 2019 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
नोएडा कोतवाली फेस-2 इलाके में तीन किशोरों ने 4 महिलाओं पर बच्चा चुराने की झूठी अफवाह फैला दी। शुक्रवार शाम को फर्जी अफवाह सुनकर लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच की तो सूचना गलत निकली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दिल्ली की चार महिलाएं गोद में 1 बच्चे के बच्चे को लेकर फेस-2 इलाके में चटाई बेचने आई थीं। तभी तीन किशोरों ने महिलाओं के पास एक बच्चा को देखा तो बच्चा चोरी की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों किशोरों के परिजनों को बुलाया। बच्चों को इस तरह की अफवाह नहीं फैलाने की नसीहत दी।