फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida-THA will then Ganga Bhai Duj.

भैया दूज से नोएडा-टीएचए को फिर मिलेगा गंगाजल

Tue, 10 Nov 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 10 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Noida-THA will then Ganga Bhai Duj.
22 दिन की किल्लत के बाद नोएडा-टीएचए में भैयादूज शाम से फिर गंगाजल सप्लाई शुरू होगी। सालाना क्लोजर के बाद मंगलवार रात 12 बजे गंगनहर में हरिद्वार से गंगाजल छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन बाद बृहस्पतिवार रात तक प्रताप विहार प्लांट तक गंगाजल पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम से दोनों क्षेत्रों की कालोनियों को सप्लाई किया जाएगा। हालांकि दिवाली पर लोगों को गंगाजल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


सालाना सफाई के लिए 22 अक्तूबर की आधी रात (दशहरा की रात) से गंगनहर हरिद्वार से बंद कर दी गई थी। क्लोजर के दौरान सिंचाई विभाग ने गंगनहर में मरम्मत कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 10 नवंबर की रात 12 बजे से गंगनहर में गंगाजल छोड़ दिया जाएगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता व गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि दो दिन बाद बृहस्पतिवार की शाम तक गंगाजल गाजियाबाद तक पहुंच जाएगा।

शुरूआती कुछ घंटों में पानी गंदा आने की वजह से इसे प्लांट में नहीं लिया जाएगा। बृहस्पतिवार की रात से पानी प्लांट में लिया जाएगा। उम्मीद है कि शुक्रवार की शाम से टीएचए-नोएडा को गंगाजल की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।


दिवाली पर किल्लत, छठ पर मिलेगी राहत
गंगनहर क्लोजर की वजह से दिवाली पर गाजियाबाद और नोएडा के लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ेगी, लेकिन गनीमत है कि छठ से पहले लोगों को भरपूर पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

बीते साल गंगनहर देरी से चालू होने पर लोगों को छठ पर भी गंगाजल किल्लत का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed