{"_id":"5f0de807c619f865da3fa6b4","slug":"noida-sunder-bhati-associate-property-worth-rs-1-crore-seized-action-was-taken-against-satveer-under-gangster-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : सुंदर भाटी के सहयोगी की एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, सतवीर पर गैंगस्टर के तहत भी हुई थी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : सुंदर भाटी के सहयोगी की एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, सतवीर पर गैंगस्टर के तहत भी हुई थी कार्रवाई
Tue, 14 Jul 2020 10:44 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस बदमाशों व उनके सहयोगियों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने में जुट गई है। सुंदर भाटी के सहयोगी सतवीर बंसल की एक करोड़ रुपये की संपत्ति और जब्त की गई है। पुलिस अब तक 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि सतवीर बंसल के आठ कैंटर के संबंध में जानकारी मिली थी, जो अलग-अलग फैक्ट्रियों में ट्रांसपोर्ट के लिए लगाए गए थे। जांच में पता चला कि यह संपत्ति अपराधियों के सहयोग से अर्जित की गई थी। बता दें, कि सतवीर बंसल पर पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। सतवीर बंसल ट्रांसपोर्ट का ठेका हथियाता था, इसमें सुंदर भाटी का सहयोग होता था।
विज्ञापन
सुंदर भाटी गिरोह का बदमाश बिल्लू फौजी गिरफ्तार
कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुंदर भाटी के नाम पर रंगदारी और टोल प्लाजा पर वसूली का काम करता था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नोएडा जोन के एसीपी प्रथम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने पिछले गुरुवार को सिटी सेंटर के पास से घंघौला निवासी बृजेश उर्फ बिल्लू फौजी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल यह दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रह रहा था। यह कुख्यात सुंदर भाटी गिरोह का सक्रिय बदमाश है और सुंदर भाटी के जेल जाने के बाद ये अनिल भाटी के निर्देशन में काम कर रहा था। बिल्लू फौजी लोगों से रंगदारी वसूलने व दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर एमसीडी टोल प्लाजा पर वसूली करता था। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी रंगदारी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।