{"_id":"695869aacd2b40f0100a2494","slug":"noida-stripped-and-danced-on-the-car-challan-of-67-thousand-rupees-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: कपड़े उतारकर कार पर किया डांस... 67 हजार रुपये का चालान, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: कपड़े उतारकर कार पर किया डांस... 67 हजार रुपये का चालान, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन
Sat, 03 Jan 2026 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:28 AM IST
विज्ञापन
गार्डन गैलेरिया मॉल के पास कुछ इस तरह कार के ऊपर डांस कर रहे थे लोग।
- फोटो : Video grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल परिसर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक कार पर चढ़कर कुछ युवक डांस कर रहे हैं। डांस के दौरान कार कुछ दूरी पर रेंगती भी है, फिर ये युवक नाचते-नाचते कपड़े भी उतारने लगते हैं। 56 सेकेंड का यह वीडियो मॉल में गई एक युवती ने बनाया, जो बाद में वायरल हुआ।
विज्ञापन
वीडियो में कार का तेज आवाज में म्यूजिक सुनाई दे रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कार का 67 हजार रुपये का चालान किया है। यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर आई कई पोस्ट पर प्रतिउत्तर के रूप में चालान की प्रति के साथ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से दी गई।
विज्ञापन