फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Security guard beaten to death in Greno

Noida : ग्रेनो में सुरक्षाकर्मी की पीटकर हत्या, 20 फुट गहरे टैंक में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 16 Dec 2023 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 05:52 AM IST
सार

आरोपियों ने मुख्य मार्ग से लगभग तीन सौ मीटर दूर बंद पड़ी कंपनी के करीब 20 फुट गहरे टैंक में ले जाकर सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार सुबह गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी टैंक के बाहर पड़ा मिला।

विज्ञापन
Noida: Security guard beaten to death in Greno
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट में ड्यूटी पर जा रहे सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी धीरज (28) की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मुख्य मार्ग से लगभग तीन सौ मीटर दूर बंद पड़ी कंपनी के करीब 20 फुट गहरे टैंक में ले जाकर सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार सुबह गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी टैंक के बाहर पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जल्द खुलासे का दावा किया है। 

विज्ञापन


हरदोई निवासी अरविंद दीक्षित भाइयों के साथ रोजा याकूबपुर गांव में रहते हैं। बड़े भाई नीरज कुमार और धीरज ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्पायर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी थे। बीते कुछ दिनों से नीरज नाइट ड्यूटी और धीरज दिन में ड्यूटी दे रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे नीरज ने धीरज को कॉल कर ड्यूटी पर आने के लिए कहा। धीरज ने आधे घंटे में पैदल पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन


धीरज के नहीं पहुंचने से नीरज लगातार कॉल करते रहे। करीब 10:45 बजे किसी ने कॉल रिसीव कर धीरज के बुरी तरह घायल होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ईकोटेक-12 की बंद पड़ी कंपनी के गहरे टैंक के बाहर अधमरी हालत में मिले धीरज को सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दोपहर लगभग 12 बजे धीरज ने दम तोड़ दिया। परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने धीरज को टैंक के अंदर ले जाकर पिटाई की। पिटाई से पहले कपड़े उतार दिए गए थे। लगभग पूरा शरीर डंडे नीला पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘लड़की के साथ लाइव पकड़ा गया है भाई’
धीरज के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर नीरज समेत परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल की। इसी बीच किसी ने फोन रिसीव किया। उसने कहा कि तुम्हारा भाई लड़की के साथ लाइव पकड़ा गया है। फोन रिसीव करने वाले धमकी भरे लहजे में नीरज से घर का पता पूछा और मौके पर आने को लिए कहा। नीरज ने ड्यूटी का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जताई। इस पर फोन रिसीव करने वाले ने अपने साथी को बाइक से सोसाइटी भेजने की बात कही।


हालांकि नीरज के पास कोई नहीं पहुंचा। वहीं पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद परिजन प्रेम प्रसंग में धीरज की हत्या की आशंका जता रहे हैं। साथ ही फोन रिसीव करने वाले पर ही वारदात का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक धीरज की शादी हो चुकी थी। हालांकि कुछ समय पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed