{"_id":"5f09a34b8ebc3e639e0b4a48","slug":"noida-sector-26-residents-protest-against-bio-gas-plant-installation-in-their-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा सेक्टर-26 के निवासियों ने किया पास में लग रहे बायोगैस प्लांट का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सेक्टर-26 के निवासियों ने किया पास में लग रहे बायोगैस प्लांट का विरोध
Sat, 11 Jul 2020 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
बायोगैस प्लांट का विरोध करते नोएडा सेक्टर 26 के निवासी
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-26 में बायोगैस प्लांट को लेकर मंदिर प्रशासन और निवासियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। मंदिर प्रशासन का कहना है कि इससे पर्यावरण को नुकसान होगा। इसको रोकने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर कई जगह पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को मौके पर प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश पहुंचे तो निवासियों ने प्लांट का विरोध किया। इसके बाद फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गोविंद शर्मा व टीसी गौड़ समेत कई पदाधिकारियों ने ओएसडी के साथ बैठक कर समस्या सुलझाने की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा नेता लोकेश कश्यप ने जाकर निवासियों की समस्याओं को जाना। निवासियों का कहना है कि बायोगैस प्लांट मंदिर के बहुत करीब है, जिससे मंदिर की शोभा खराब होगी। लोगों को बीमारी का भी खतरा है।
विज्ञापन