{"_id":"5f09aacd8ebc3e63653d31c4","slug":"noida-sector-20-police-station-4-cops-sent-to-quarantine-after-came-in-contact-with-corona-positive-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित आरोपी के चलते नोएडा सेक्टर-20 थाने के चार पुलिसकर्मी क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित आरोपी के चलते नोएडा सेक्टर-20 थाने के चार पुलिसकर्मी क्वारंटीन
Sat, 11 Jul 2020 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-20 थाना के कम से कम चार पुलिसवालों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है। दरअसल ये सभी उस अपराधी के संपर्क में आए थे जिसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधी सबसे पहले 25 जून को गिरफ्तार हुआ था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। 2 जुलाई से उसका कोरोना का इलाज चल रहा था, जहां से वह भाग निकला। सात जुलाई को वह दोबारा गिरफ्तार हुआ जहां से उसे ग्रेटर नोएडा इलाज के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
लेकिन वह वहां से भी एक बार फिर भाग गया। बुधवार की रात को पुलिस को सेक्टर-6 स्थित एक फैक्टरी के गार्ड का फोन आया कि यहां चोरी की कोशिश हो रही है। यहां पुलिस की एक टीम पहुंची और चोर को पकड़ लिया। हालांकि पुलिसवालों को पता नहीं था कि चोर कोरोना संक्रमित है। गुरुवार को जब उन्हें पता चला कि यह वही अपराधी है जिसका कोविड-19 का इलाज चल रहा था तो इन पुलिसवालों को क्वारंटीन में जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
बाद में अपराधी को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल भेज दिया गया। एसएचओ ने बताया कि पूरा थाना भी सैनिटाइज कराया गया है और हर एहतियात बरती जा रही है। गौतमबुद्ध नगर में अब तक 50 से ज्यादा पुलिस वाले कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 30 ठीक हो चुके हैं और एक जवान की कोरोना से मौत हो चुकी है।