फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Sadar SDM reported corona positive admitted in private hospital

नोएडा: एसडीएम सदर में संक्रमण की पुष्टि, आनंद श्रीनेत को सौंपा गया अतिरिक्त कार्यभार

Mon, 06 Jul 2020 12:33 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 06 Jul 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Noida Sadar SDM reported corona positive admitted in private hospital
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : शुभम बंसल

दिल्ली एनसीआर में कोरोना वायरस को हराने की जंग में अहम भूमिका निभा रहे प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। जेवर के बाद अब नोएडा सदर तहसील के एसडीएम में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं और उसी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, उपजिलाधिकारी न्यायिक दादरी आनंद श्रीनेत को एसडीएम सदर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्राधिकरण के अफसर लगातार काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पहले जिला उप क्रीड़ा अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जेवर एसडीएम कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। उनके पति भी कोरोना संक्रमित हैं और वो गाजियाबाद में एडीएम हैं। दोनों गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, अब एसडीएम सदर और उनकी पत्नी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

इन लोगों को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को उपजिलाधिकारी न्यायिक दादरी आनंद श्रीनेत को एसडीएम सदर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अब वो एसडीएम सदर का कामकाज देखेंगे। 


वहीं, एसडीएम सदर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद परिसर को बंद कर दिया गया। आज से कलेक्ट्रेट परिसर में कामकाज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed