{"_id":"5d92f7548ebc3e93db11ab65","slug":"noida-rajkiya-inter-college-to-prepare-board-students-for-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: राजकीय इंटर कॉलेज की नई पहल, टॉपर्स के नोट्स से जानेंगे कामयाबी का राज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: राजकीय इंटर कॉलेज की नई पहल, टॉपर्स के नोट्स से जानेंगे कामयाबी का राज
Tue, 01 Oct 2019 12:21 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने और अच्छे अंक दिलाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज ने नई पहल की है। इसके तहत पिछले वर्ष के टॉपर्स को स्कूल में बुलाकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से रूबरू कराया जाएगा। टॉपर्स द्वारा तैयार किए गए नोट्स सभी विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे, जिनके जरिये वह परीक्षा में कामयाबी का राज जान सकेंगे और टॉपर्स से सीधे टिप्स हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा का नाम सुनते ही कई विद्यार्थी सहम जाते हैं। इस डर की वजह से पढ़ाई करने के बाद भी लगता है कि उन्हें कुछ आता नहीं है। विद्यार्थियों के मन से बोर्ड परीक्षा का डर निकालने और अच्छे अंक प्राप्त करने का मंत्र देने के लिए ही राजकीय इंटर कॉलेज प्रबंधक ऐसा कर रहा है। ऐसा नहीं है कि छात्रों को सवालों के जवाब नहीं आते हैं या वह जवाब दे नहीं सकते, लेकिन कई छात्र ऐसे होते हैं जो बेहतर तैयारी होने के बाद भी अच्छे नंबर नहीं ला पाते हैं। चूंकि उन्हें सही जवाब देने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती।
विज्ञापन
कई बार छात्र उत्सुकता में गलती कर बैठते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए पिछले वर्ष के टॉपर्स के नोट्स और टिप्स काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। कॉलेज की ओर से कराई जाने वाली इस मुलाकात में यदि किसी विद्यार्थी का कोई विषय कमजोर होगा तो वह विषयवार टॉपर से उस संबंध में सवाल पूछ सकेगा। वहीं टॉपर्स ने परीक्षाओं की तैयारी के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखा, कैसे बेहतर उत्तर लिखे, जिनसे उन्हें पूरे अंक प्राप्त हुए, यह भी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस योजना को लेकर प्रिंसिपल एसएस वरुण ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पिछले वर्ष के टॉपर्स से मिलकर बहुत मदद मिलेगी। वह टॉपर्स से तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे। टॉपर्स से नोट्स लेकर उनकी फोटोकॉपी कराकर सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को दी जाएगी।