फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police inspector 3 journalist arrested for allegedly extorting 8 lakh from call center owner

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रंगदारी मांगने वाला इंस्पेक्टर और 3 पत्रकार गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 10:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Jan 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
noida police inspector 3 journalist arrested for allegedly extorting 8 lakh from call center owner
इस मर्सीडीज के चलते गिरफ्तार हुए पत्रकार और थाने के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एसएचओ मनोज पंत और तीन कथित पत्रकारों को रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। इनके अलावा एक अन्य आरोपी इंस्पेक्टर फरार है। इस गिरफ्तारी के बाद आठ लाख रुपए की राशि रंगदारी के रूप में वसूलने के मामले का पर्दाफाश हुआ है।

विज्ञापन




पुलिस ने ये गिरफ्तारियां ऑपरेशन 'ट्रैप' के अंतर्गत की थीं। आरोपियों में सेक्टर 20 के एसएचओ मनोज पंत, कथित पत्रकार सुशील पंडित, उदित गोयल और रमन ठाकुर हैं। इन सबको सेक्टर 20 के एसएचओ के दफ्तर में 8 लाख रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी एक कॉल सेंटर मालिक से उसका नाम एक एफआईआर से हटाने की एवज में पैसे वसूल रहे थे। एफआईआर नवंबर 2018 में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्णा ने बुधवार को बताया, ‘‘सेक्टर 20 पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार पंत और पत्रकारों सुशील पंडित, उदित गोयल और रमन ठाकुर को कल गिरफ्तार किया गया।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारों को सेक्टर 20 पुलिस थाने में आठ लाख रुपए की रिश्वत लेते या जबरन वसूली करते रंगे हाथ पकड़ा गया। कृष्णा ने कहा, ‘‘वे एक कॉल सेंटर मालिक से नवंबर 2018 में दर्ज हुई एक प्राथमिकी से उसका नाम हटाने के एवज में धन वसूल रहे थे।’’ 

थाना प्रभारी जयवीर सिंह है फरार

एसएसपी ने बताया कि इनमें से एक पत्रकार के पास से मर्सिडीज कार जब्त की गई है, जो पृथम दृष्ट्या किसी ‘‘आपराधिक गतिविधि’’ से संबंधित प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि एक पत्रकार के पास से .32 बोर की पिस्तौल मिली है।

जिला पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘कुल आठ लाख रुपए जब्त किए गए हैं और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 20 पुलिस थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी जयवीर सिंह को मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed