फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida police Busted luxury car theft gang

100 से ज्यादा लग्जरी कार चोरी करने वाला गिरफ्तार, इस राज्य से आती थी इनोवा की डिमांड

Wed, 23 Oct 2019 12:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Oct 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Noida police Busted luxury car theft gang
पुलिस की गिरफ्त में गिरोह का सरगना - फोटो : अमर उजाला
एनसीआर से केवल इनोवा कार चोरी कर सिलीगुड़ी में खपाने वाले एक गिरोह का कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर तीन इनोवा सहित चार वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि गिरोह के बदमाशों ने सौ से अधिक इनोवा चोरी हैं। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस की टीम ने सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास से सोमवार रात सदरपुर निवासी विनोद मेहरा को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


यह मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि यह अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना है। 15 अक्तूबर की रात को गिरोह ने मयूर विहार, सेक्टर-39 नोएडा व बदरपुर से तीन इनोवा कारें चोरी कीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को सेक्टर-51 में ही डायमंड बैंक्वेट हॉल के पीछे छिपा दिया था। पुलिस ने तीनों कारें व उसके पास से बीट कार बरामद की है। गिरोह में मेरठ निवासी ढीला, अबरार और अनिल सरदार शामिल है। 
 

अनिल कबाड़ी है। जब चोरी की गाड़ियां नहीं बिक पाती तो अनिल काट देता था। गिरोह के बदमाश सड़क किनारे खड़ी इनोवा की पिछली खिड़की के शीशे को तोड़ते थे और उसकी ईसीएम को निकालकर मास्टर ईसीएम से इलेक्ट्रानिक लॉक खोल गाड़ी स्टार्ट कर ले जाते थे। आरोपी लोग इनोवा ही इसलिए चोरी करते थे, क्योंकि सिलीगुड़ी में इसकी काफी मांग है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed