फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida PNB guards murder case- primary investigation of police evidence connection with Bangladesh

नोएडा: पीएनबी में लूट की कोशिश और 2 गार्डों की हत्या मामले में खुलासा, बांग्लादेश से जुड़े हैं तार

Thu, 27 Sep 2018 06:46 AM IST
सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा
सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 27 Sep 2018 06:46 AM IST
विज्ञापन
Noida PNB guards murder case- primary investigation of police evidence connection with Bangladesh

पंजाब नेशनल बैंक लूटने की योजना बनाने वाले आकिल का बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में उसके बांग्लादेशी होने की जानकारी मिली है। हालांकि, वह खुद को पश्चिम बंगाल के आसनसोल का रहने वाला बता रहा है। 

विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में बैंक लूट के प्रयास व दो गार्डों की हत्या करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। दो बदमाश अभी फरार हैं जिनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है। मुठभेड़ में आकिल व दिनेश को गोली लगी थी। जबकि आकाश उर्फ मुंशी को दबोच लिया गया था। दिनेश फूल बेचता है और बैंक में भी फूल देने जाता था। उसे पता था कि रात में बैंक के अंदर गार्ड सो जाते हैं। दिनेश जुआ में दो लाख रुपये हार गया था।
विज्ञापन


जब आकिल ने उसे बैंक लूटने योजना बताई तो वह भी तैयार हो गया। तीन-चार दिनों के अंदर ही दिनेश ने बैंक की रेकी कर अन्य बदमाशों के साथ धावा बोल दिया। 20 अगस्त की रात को पांचों बदमाश ऑटो में बैठकर बैंक लूटने के लिए पहुंच गए। रॉड लेकर आकाश और आकिल नकाब पहनकर पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर बैंक में घुस गए। दोनों ने गार्ड रूम में सो रहे गार्डों के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आकाश ने गार्ड रूम में रखी वर्दी पहन ली। दोनों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। एक घंटे तक लूट का प्रयास करने के बाद दोनों बाहर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन गुजारे फुटपाथ पर

Noida PNB guards murder case- primary investigation of police evidence connection with Bangladesh

20 सितंबर की रात लूट के प्रयास व हत्या करने के बाद बदमाश दिल्ली व अन्य स्थानों पर फुटपाथ पर सोते रहे। इससे पुलिस इन्हें ट्रेस नहीं कर पा रही थी। हालांकि, पुलिस के पास घटना के बाद ही इनमें से कुछ बदमाशों के नाम आ गए थे। 


सूखे पेड़ के सहारे की एंट्री
पंजाब नेशनल बैंक से सटा हुआ केनरा बैंक भी है। बदमाश ऑटो से आने के बाद कुछ देर बैंक के आसपास घूमते रहे। फिर आकिल व दिनेश केनरा बैंक के कैंपस में घुसे। वहां सूखे पेड़ के सहारे पंजाब नेशनल बैंक में दाखिल हो गए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

डीवीआर नहीं हुई बरामद
बदमाश बैंक के अंदर से सीसीटीवी की डीवीआर ले गए थे, लेकिन अब तक पुलिस को डीवीआर नहीं मिली है। डीवीआर बरामद करने के लिए पुलिस कोर्ट में आरोपियों के रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

ये था मामला
बदमाशों ने 20 सितंबर की रात सेक्टर एक स्थित पीएनबी बैंक में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया था। आरोपियों ने बैंक में तैनात दो सुरक्षा गार्डों की पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का भी प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed