फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida people residing in outer societies faces problems with water and dirty park areas

नोएडा: पार्कों में निकल रहे सांप और विषखापर, सोसाइटी में आता है बदबूदार पानी, लोग परेशान

Thu, 27 Aug 2020 02:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 27 Aug 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Noida people residing in outer societies faces problems with water and dirty park areas
नोएडा के पार्कों में निकल रहे सांप - फोटो : अमर उजाला

साफ-सफाई नहीं होने से नोएडा के कई सेक्टरों के पार्कों में विषखापर और सांप निकल रहे हैं। बुधवार को सेक्टर-34 बी-2 पार्क में सांप निकलने से निवासी डरे हुए हैं। एसोसिएशन के महासचिव जगदीश जोशी का कहना है कि सेक्टर में 12 सोसाइटी और 2 ब्लॉक हैं। 

विज्ञापन


सभी अपार्टमेंट की अलग-अलग एसोसिएशन है। सोसाइटी परिसर वाले सभी पार्कों की साफ-सफाई वहां की एसोसिएशन करती है, लेकिन बाहरी पार्कों की दशा खराब है। सही ढंग से सफाई नहीं होने की वजह से यहां अक्सर सांप दिख जाते हैं। 
विज्ञापन


प्राधिकरण से इन पार्कों की सफाई कराने की मांग की गई है। वहीं सेक्टर-82 पॉकेट-7 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि सेक्टर में विषखापर निकलने के बाद निवासियों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-27 : गंदा पानी आने से निवासी परेशान
नोएडा सेक्टर-27 में गंदे पानी की आपूर्ति से निवासी परेशान हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कन्हैयालाल अवाना ने बताया कि सुबह काला और बदबूदार पानी आता है। महासचिव लोकेश कश्यप ने बताया कि कई बार अधिकारियों को बताया गया, लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। हर दूसरे दिन ऐसा ही पानी आता है।

पुलिस चौकी में लगवाया आरओ
नोएडा सेक्टर-44 और सेक्टर-53 के निवासियों ने मिलकर पुलिस चौकी पर आरओ लगवाया है। सेक्टर-44 निवासी सुधीर सूद ने बताया कि सेक्टर-44 की पुलिस चौकी में आरओ लगवाया गया है। सेक्टर में केसी शर्मा और राज शर्मा ने एक टीम बनाई है, जो जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही।

Noida people residing in outer societies faces problems with water and dirty park areas
नोएडा के पार्कों में निकल रहे विषखापर - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-108 : अधिकारी ने सुनीं समस्याएं
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी राजीव त्यागी ने बुधवार को सेक्टर-108 का दौरा किया। इस दौरान फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव केके जैन मौजूद रहे। 
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामवीर शर्मा ने बताया कि अधिकारियों से सेक्टर की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में इंद्रजीत सिंह, बृजमोहन त्यागी, अनुज त्यागी, राजबीर भड़ाना, दिनेश त्यागी, मोहित अग्रवाल मौजूद रहे।

एओए पदाधिकारियों ने दी विधायक को बधाई
नोएडा सेवन एक्स सोसाइटी के निवासी और पदाधिकारियों ने बुधवार को विधायक पंकज सिंह से मिलकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। देवेंद्र सिंह ने बताया इस दौरान संवरजीत सिंह, एओए अध्यक्ष सुपरटेक केपटाउन अरुण शर्मा, राहुल, वीरेंद्र सिंह, दीपक अध्यक्ष इलीट सोसाइटी-77 के सुनील डगवाल, और जितेंद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed