फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Not only challan will be issued, FIR will also be filed from today

Noida : केवल चालान ही नहीं कटेगा, आज से एफआईआर भी होगी, वाहन किये जाएंगे जब्त

Sat, 16 Dec 2023 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 05:58 AM IST
सार

ट्रैफिक पुलिस शनिवार से गति सीमा का पालन नहीं करने और नशे में वाहन चलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराएगी। साथ ही चालकों के वाहन भी जब्त कर लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Noida: Not only challan will be issued, FIR will also be filed from today
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर केवल चालान ही नहीं कटेगा। ट्रैफिक पुलिस शनिवार से गति सीमा का पालन नहीं करने और नशे में वाहन चलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराएगी। साथ ही चालकों के वाहन भी जब्त कर लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि सर्दियों में घने कोहरे के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सख्ती शुरू की गई है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत के साथ ही यातायात पुलिस ने तेवर सख्त कर लिए हैं। शुक्रवार को सेक्टर-32 स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीसीपी अनिल कुमार यादव ने कहा कि शनिवार से परिवहन और यातायात विभाग विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेंगे। इससे पहले जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी सियाराम वर्मा और डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने मौके पर 25 वाहनों की जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली संभागीय परिवहन कार्यालय से शुरू होकर सेक्टर-18 अंडरपास, जीआईपी मॉल, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन, अट्टापीर से सेक्टर 16, रजनीगंधा, सेक्टर तीन, टेलीफोन एक्सचेंज से सेक्टर 12 मार्केट, स्टेडियम चौक, स्पाइस मॉल के रास्ते परिवहन कार्यालय के बाहर खत्म हुई। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त राजीव गुप्ता, पवन कुमार गौतम समेत अन्य मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड पर पहले दिन 468 चालान कटे
यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड समेत शहर की कई सड़कों पर शुक्रवार से नई गति सीमा लागू हो गई। पहले दिन ही गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 468 वाहनों के चालान काटे गए। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि यमुना और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे समेत सात सड़कों पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा कम कर दी गई है। यमुना और नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से घटाकर 75 किमी प्रति घंटे कर दी गई है।


वहीं भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। वहीं एलिवेटेड रोड पर छोटे वाहनों की गति सीमा 50 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों के 40 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। जबकि रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर 56 टी-प्वाइंट, सेक्टर 18 से सेक्टर 60 अंडरपास, कालिंदी कुंज से सेक्टर 122 (एमपी रोड 3) पर वाहनों की गति सीमा 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed