{"_id":"5ed24c178ebc3e90784e5c0c","slug":"noida-metro-rail-corporation-mock-drill-to-resume-services-on-aqua-line-metro-from-31-may-aarogya-setu-app-mask-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आरोग्य सेतु एप और मास्क के मेट्रो में नहीं कर सकेंगे सफर, हुआ मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आरोग्य सेतु एप और मास्क के मेट्रो में नहीं कर सकेंगे सफर, हुआ मॉकड्रिल
Sat, 30 May 2020 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 May 2020 05:36 PM IST
सार
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर 31 मई के बाद शुरू हो सकती मेट्रो सेवा
- एक्वा लाइन पर मेट्रो चलाने की तैयारी पूरी, सेक्टर-51 स्टेशन पर मॉकड्रिल
- सामाजिक दूरी के लिए हर स्टेशन पर मार्किंग, एंट्री प्वाइंट पर यात्रियों की जांच
विज्ञापन
एक्वा मेट्रो के संचालन के लिए हुई मॉकड्रिल
- फोटो : एसएस अवस्थी
विस्तार
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर 31 मई के बाद मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने तैयारी पूरी कर ली है।
एनएमआरसी ने शुक्रवार को सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर मॉकड्रिल के जरिये यात्रियों के स्टेशन में प्रवेश और कोच के अंदर सवार होने तक के इंतजाम परखे। अधिकारियों की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक यह प्रक्रिया चली।
हर स्टेशन पर की मार्किंग
एनएमआरसी प्रवक्ता संध्या शर्मा ने बताया कि मेट्रो का संचालन के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। स्टेशनों पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। सामाजिक दूरी के लिए हर स्टेशन पर मार्किंग की गई है।
एंट्री प्वाइंट पर होगी जांच
स्टेशन के एंट्री प्वाइंट पर यात्रियों की जांच होगी। जिन यात्रियों के शरीर का तापमान 99.86 फॉरेनहाइट से ऊपर होगा और जिनके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप पर सेफ स्टेटस नहीं दर्शाया गया होगा, उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
सेफ स्टेटस मिले बिना नहीं मिलेगा प्रवेश
बिना फेस मास्क पहने यात्रियों को भी सफर नहीं करने दिया जाएगा। जिन यात्रियों के पास स्मार्टफोन नहीं होगा उन्हें साधारण फोन से 1921 नंबर डायल कर सवालों के जवाब देने होंगे। सेफ स्टेटस बताने पर स्क्रीनिंग टीम स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति देगी। प्रवेश से पहले यात्रियों को हाथ सैनिटाइज करने होंगे।
कर्मचारियों को भी विशेष प्रशिक्षण
एनएमआरसी के कर्मचारियों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि कोविड-19 संदिग्ध यात्री आने पर बनने वाली आपात स्थिति से निपटा जा सके। इसके लिए हेल्पलाइन और एंबुलेंस की व्यवस्था होगी। यात्रियों से संपर्क में आने वाले कर्मचारियों के लिए मास्क, पीपीई किट, दस्ताने आदि की व्यवस्था की गई है।
50 फीसदी सवारियां करेंगी सफर
मॉकड्रिल के दौरान मेट्रो कोच और स्टेशनों को सैनिटाइज किया गया। मेट्रो में पहले के मुकाबले 50 परसेंट सवारियां ही सफर कर करेंगी। एक-एक सीट छोड़कर यात्री बैठेंगे । इस मौके पर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आरके सक्सेना, महाप्रबंधक मनोज वाजपेयी, डिप्टी कमांडेंट आरएम सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।