फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Manager Goes for Homosexual Relationship Looted and given electric shock for not paying first

समलैंगिक संबंध बनाने गया था मैनेजर, पहले पैसे न देने पर करंट लगाकर किया टॉर्चर फिर लूटा

Mon, 16 Sep 2019 10:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 16 Sep 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Noida Manager Goes for Homosexual Relationship Looted and given electric shock for not paying first
समलैंगिक संबंधों में मैनेजर से हुई थी लूट - फोटो : लाल सिंह

नोएडा में समलैंगिक संबंध बनाने से पहले मैनेजर ने पैसे नहीं दिए तो उसके चार समलैंगिक दोस्तों ने मारपीट कर लूटपाट कर दी। गुस्से में टॉर्च से करंट लगाया और बंधक बनाकर एटीएम से साढ़े चार हजार रुपये निकलवा लिए।

विज्ञापन


कोतवाली फेज टू पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों के पास घटना में इस्तेमाल सेंट्रो कार, टॉर्च व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


 एसपी सिटी विनीत जायसवाल के अनुसार, 4 सितंबर को फेज टू स्थित एक कंपनी के मैनेजर को चार बदमाशों ने बंधक बना लिया और उन्हें बंधक बनाकर दो घंटे तक घुमाया था। इस दौरान उन्हें करंट लगाकर एटीएम से साढ़े चार हजार रुपये भी निकलवा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार सुबह फेज टू के डीएससी रोड से गुलावटी निवासी विशाल रावत, परतापुर मेरठ निवासी शहजाद और राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी अंकुर शर्मा फरार है।

विशाल समलैंगिक है और संबंध बनाने के लिए उसने गे एप ग्रिंडर डाउनलोड कर रखा है। पीड़ित मैनेजर भी समलैंगिक संबंध के लिए इच्छुक रहता है। जबकि उसके दो बच्चे हैं और उसने भी गे एप डाउनलोड किया हुआ था।

विशाल व पीड़ित मैनेजर का इसी एप के माध्यम से पांच महीने पहले संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों में सहमति से समलैंगिक संबंध बने। इसके बदले में मैनेजर ने विशाल को शराब व नॉनवेज की दावत दी और कुछ पैसे भी दिए।

कुछ दिन पहले विशाल की मुलाकात शहजाद, राहुल व अंकुर से हुई। ये चारों दोस्त हैं। तीनों युवकों ने विशाल से समलैंगिक संबंध बनाने के लिए बातचीत की। इस पर विशाल ने तीनों को बताया कि नोएडा में रहने वाला एक कंपनी का मैनेजर है।

वह संबंध बनवाने के बाद दावत और पैसे भी देता है। इसके बाद विशाल ने मैनेजर से बातचीत की और मैनेजर उसके दोस्तों के साथ समलैंगिक संबंध बनवाने को राजी हो गया।

ऐसे दी वारदात अंजाम

4 सितंबर की रात को चारों दोस्त फेज टू स्थित सैमसंग के पास सेंट्रो से पहुंचे। जबकि मैनेजर अपनी कार से पहुंचा। इसके बाद मैनेजर अपनी कार से उतरकर सेंट्रो में चारों युवकों के साथ बैठ गया।

युवकों ने मैनेजर से संबंध बनाने से पहले ही पैसे की मांग कर दी। उसके पास नकदी नहीं थी तो पैसे देने में असमर्थता जताई। इस दौरान मैनेजर को गलत लोगों के बीच फंसने का अहसास हुआ तो वह कार से उतरने लगा।

आरोप है कि चारों युवकों ने मिलकर मैनेजर से मारपीट शुरू कर दी और बंधक बनाकर साथ ले गए। नाराज युवकों ने टॉर्च से करंट लगाया और शहर में करीब ढाई घंटे तक घुमाते रहे। रास्ते में मैनेजर के एटीएम से साढ़े चार हजार रुपये भी निकलवा लिए।

ग्रिंडर एप से हुई थी दोस्ती

ग्रिंडर एप एक गे एप है। इससे मैनेजर की आरोपी विशाल से दोस्ती हुई थी। इस एप पर रजिस्ट्रेशन कर कोई भी सदस्य बन सकता है। इसमें रजिस्टर्ड व्यक्तियों के लिए दो प्रोफाइल होते हैं। इनमें कुछ संबंध बनाने के लिए पैसे देते हैं तो कुछ संबंध बनवाने के पैसे देते हैं। करीब एक साल पहले आरोपी विशाल ने इस ऐप को डाउनलोड किया था।

थ्री इन वन है करंट लगाने वाला टॉर्च
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से करंट लगाने वाली टॉर्च भी बरामद की है। इससे ही बंधक बनाने के समय मैनेजर को करंट लगाया गया था। यह टॉर्च थ्री इन वन है। इसमें टॉर्च के अलावा लेजर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed